तस्वीर में: कोंच पहुंचने के बाद एट-कोंच शटल ट्रेन से उतरते यात्री।
यह एट रेलवे स्टेशन से कोंच तक पांच चक्कर लगाती है। सफर सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर होता है। इसके तुरंत बाद कोंच स्टेशन से यह ट्रेन वापस एट पहुंचती है। एट से सुबह साढ़े 10 बजे कोंच के लिए चलती है। कोंच से दो बजकर...
more... 15 मिनट पर लौटती है। फिर शाम में एट से पांच बजकर पांच मिनट पर और शाम सात बजकर 30 मिनट खुलती है। इसके बाद कोंच का आखिरी चक्कर रात नौ बजकर 55 मिनट पर लगाती है।
खास बात यह है कि जब एट में पैसेंजर या कोई एक्सप्रेस रुकती है, तो यह उस ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को कोंच तक ले जाने के लिए इंतजार भी करती है। यही नहीं, कई बार पैसेंजर ट्रेन लेट भी हो जाती है फिर भी यह उसका इंतजारर करती है। पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को लेकर ही आगे बढ़ती है।
तीन कोच में सवार होते हैं लगभग 500 सौ लोग
एट और कोंच दोनों ही कस्बे हैं। एट के लोग कोंच में और कोंच के लोग एट में व्यापार करते हैं। इसलिए वहां के लोगों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी है। दूसरी ओर, सड़क मार्ग ठीक नहीं है, इसलिए सुबह और शाम लोग इसी ट्रेन से यात्रा करते हैं। साथ ही पढ़ने वाले छात्र कोचिंग आदि करने इसी ट्रेन से आते-जाते हैं। एट से कोंच तक के लिए यह ट्रेन पूरी ठसाठस भरी रही है। लगभग 500 लोग इन तीन कोच में सवार होते हैं।
ज्यादातर यात्री बिना टिकट करते हैं यात्रा
एट जंक्शन के स्टेशन मास्टर वीके त्रिपाठी बताते हैं 50 से 100 टिकट एक बार के चक्कर में बिक जाते हैं। टिकट पांच रुपए का होता है। फिर भी ज्यादातर लोग बिना टिकट ही यात्रा करते हैं। वहीं, कोंच रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अरुण पटेल कहते हैं कि 13 किलोमीटर के लिए ट्रेन चलाना, इतना स्टाफ रखना रेलवे के लिए कहीं से भी फायदेमंद नहीं है।
आगे पढ़िए इसके सफर को काफी रोचक मानते हैं लोको पायलट…
#Interesting!